शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1753.90 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:32 बजे कंपनी का शेयर 5.23% की बढ़त के साथ 1746.95 रुपये पर है।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,616 करोड़ रुपये से 5.95% बढ़कर 3,831 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर भी कंपनी ने मुनाफे में 15.5% की बढ़ोतरी दिखायी है। टीसीएस की तिमाही आधार पर आमदनी 9.48% बढ़कर 17,987 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर आमदनी 21% बढ़ी है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!