शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 898.90 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:24 बजे कंपनी का शेयर 14.95 रुपये यानी 1.62% की कमजोरी के साथ 908.20 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 5352 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 4503 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 19% की वृद्धि हुई है। अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% घट कर 87,645 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 91,876 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!