शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) रहे सपाट

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सुस्ती के साथ बंद हुए।
लार्सन ऐंड टुब्रो के नतीजों की खबर ने घरेलू बाजार पर दबाव बना।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 9 अंक यानी 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 20,159 पर बंद हुआ। निफ्टी 3 अंक यानी 0.04% की मजबूती के साथ 6032 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.24% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.04% की मजबूती रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.32% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में ऑटो और बैंक क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि कैपिटल गुड्स और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। हालाँकि कारोबार के चौथे घंटे में सेंसेक्स 20,265 और निफ्टी 6064 तक चढ़ गये। लेकिन दोपहर के कारोबार में एलऐंडटी के नतीजे की खबर के बाद घरेलू बाजार का मूड बिगड़ गया और बाजार ऊपरी स्तरों से नीचे फिसलने लगा। कारोबार के अंतिम घंटे में यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। हालाँकि कारोबार के अंतिम मिनटों में यह हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.06% का फायदा पहुँचा। बैंक में 0.98%, आईटी में 0.73% और टीईसीके में 0.71% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स को सबसे अधिक 5.57% का घाटा हुआ। तेल-गैस में 1.65%, पावर में 0.91%, पीएसयू में 0.62%, रियल्टी में 0.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.40%, धातु में 0.26% और हेल्थकेयर में 0.23% की कमजोरी रही। एफएमसीजी में 0.08% की हल्की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!