शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 128 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। 

बेरोजगारी के आँकड़ों में गिरावट से बाजार को फायदा पहुँचा। पिछले पाँच सालों में बेरोजगारी की दर सबसे निचले स्तर पर पहुँच गयी है। जुलाई महीने में मैन्यूफैक्चरिंग आँकड़ों में भी मजबूती दर्ज की गयी। एसऐंडपी 500 सूचकांक पहली बार 1700 के मनोवौज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 128 अंक यानी 0.83% की मजबूती के साथ 15,628 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 49 अंक यानी 1.36% चढ़ कर 3676 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 21 अंक यानी 1.25% की मजबूती के साथ 1707 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.74 डॉलर बढ़ कर 108.63 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 3.70 डॉलर गिर कर 1,307.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!