शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5600 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ने से बाजार पर दबाव बना।

सेंसेक्स (Sensex) 19,000 मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। निफ्टी (Nifty) 5600 के  स्तर से नीचे लुढ़क गया।
दोपहर 12:34 बजे सेंसेक्स 264 अंक यानी 1.38% की गिरावट के साथ 18,918 पर है। निफ्टी 90 अंक यानी 1.63% गिर कर 5593 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.29% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप 2.24% और बीएसई स्मॉलकैप 1.46% नीचे है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 5.44% का घाटा हुआ है। रियल्टी में 4.49%, बैंकिंग में 3.42%, धातु में 3.38%, कैपिटल गुड्स में 2.26%, पीएसयू में 2.15%, तेल-गैस में 1.84%, पावर में 1.51% और हेल्थकेयर में 1.17% की गिरावट है। एफएमसीजी में 0.83%, ऑटो में 0.64%, टीईसीके में 0.56% और आईटी में 0.36% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!