शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5542 पर, सेंसेक्स (Sensex) 449 अंक टूटा

रुपये के रिकॉर्डतोड़ निचले स्तर पर पहुँचने से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तीखी गिरावट के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने अब तक के निचले स्तर  पर पहुँच गया है। 

सेंसेक्स (Sensex) 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी (Nifty) 5600 के स्तर से नीचे बंद हुआ। 20 जून 2013 के बाद यह बाजार की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 449 अंक यानी 2.34% की गिरावट के साथ 18,733 पर बंद हुआ। निफ्टी 143 अंक यानी 2.52% की गिरावट के साथ 5542 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 2.46% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.78% की गिरावट रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 19,000 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान निफ्टी 5600 के स्तर से नीचे फिसल गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,667 और निफ्टी 5522 दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार अपने निचले स्तरों से सँभलने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में तेज गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 5.62% का घाटा हुआ। रियल्टी में 4.62%, बैंकिंग में 4.18%, धातु में 3.22%, पावर में 3.10%, तेल-गैस में 2.73%, पीएसयू में 2.60%, कैपिटल गुड्स में 2.41%, एफएमसीजी में 2.01% और हेल्थकेयर में 1.09% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.88%, ऑटो में 0.72% और आईटी में 0.40% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"