शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिटेक (Unitech) के शेयर चढ़े

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में यूनिटेक (Unitech) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 16.10 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। सुबह 11:29 बजे 6.35% की बढ़त के साथ यह 15.90 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में यूनिटेक का कंसोलिडेटेड मुनाफा 27% बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 63 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय भी 40% बढ़ कर 573 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 408 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!