शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

कंपनी के स्पष्टीकरण के बावजूद शेयर बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

लगातार पाँचवें दिन कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 298.70 रुपये तक नीचे लुढ़क गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। यह 9.99% के नुकसान के साथ 298.70 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि एमसीएक्स और एनएसईएल (NSEL) दो अलग कंपनियाँ हैं, जिनका एक-दूसरे के प्रति कोई वित्तीय दायित्व नहीं है। एमसीएक्स एक सशक्त कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट के साथ नियमित कंपनी है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख