शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) मामूली गिरा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रमों को घटाये जाने की संभावनाओं से बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर रहे, जबकि नैस्डैक हरे निशान पर बंद हुआ। डॉव जोंस 6 अंक यानी 0.04% की मामूली कमजोरी के साथ 15,420 पर रहा। नैस्डैक 10 अंक यानी 0.27% की बढ़त के साथ 3670 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 2 अंक यानी 0.12% की कमजोरी के साथ 1689 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.10 डॉलर चढ़ कर 106.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,333.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख