शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5742 पर, सेंसेक्स (Sensex) 138 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ बंद हुए। 

जुलाई 2013 में महँगाई दर बढ़ने के बावजूद बाजार मजबूती पर बंद होने में कामयाब रहा। बीते वर्ष महँगाई दर पिछले पाँच महीनों के उच्चतम स्तर पर रही है। जुलाई महीने में महँगाई दर बढ़ कर 5.79% रही है, जबकि जून 2013 में यह दर 4.86% रही थी।

निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 138 अंक यानी 0.72% की मजबूती के साथ 19,368 पर बंद हुआ। निफ्टी 43 अंक यानी 0.75% चढ़ कर 5742 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.43% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.66% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की बढ़त रही। आज के कारोबार में ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 5700 के स्तर से ऊपर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 5700 के स्तर से नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,204 और निफ्टी 5690 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि जल्द ही बाजार सँभल कर वापस हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी 5700 के स्तर को दोबारा पार करने में कामयाब रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मजबूती बढ़ी। जुलाई माह में महँगाई दर में बढ़ोतरी से दोपहर के कारोबार में बाजार पर दबाव बना। इस दौरान बाजार लाल निशान पर चला गया। हालाँकि जल्द ही यह सँभल कर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 19,393 और निफ्टी 5755 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.34% का फायदा पहुँचा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.91%, तेल-गैस में 2.89%, धातु में 2.81%, रियल्टी में 2.25% और पीएसयू में 2.06% की मजबूती रही। पावर में 0.30% और बैंकिंग में 0.24% की बढ़त रही। एफएमसीजी में 0.07% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.80% की गिरावट रही। आईटी में 0.38%, हेल्थकेयर में 0.20% और टीईसीके में 0.11% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2013)
 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"