शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5600 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है। 

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ने से बाजार पर दबाव बना हुआ है।  

निफ्टी (Nifty) 5600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
सुबह 10:37 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 431 अंक यानी 2.22% की गिरावट के साथ 18,937 पर है। निफ्टी (Nifty) 149 अंक यानी 2.59% गिर कर 5593 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.67% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.64% और बीएसई मिडकैप में 1.21% की गिरावट है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख बना हुआ है। 
क्षेत्रो के लिहाज से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 7.92% का घाटा हुआ है। रियल्टी में 3.96%, बैंकिंग में 3.50%, कैपिटल गुड्स में 2.86%, धातु में 2.83%, पावर में 2.64%, तेल-गैस-पीएसयू दोनों में 2.32% व 2.32%, एफएमसीजी में 1.92%, ऑटो में 1.49%, टीईसीके में 1.25% और आईटी-हेल्थकेयर दोनों में 1.11% व 1.11% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"