शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1554.60 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:27 बजे यह 62.55 रुपये यानी 3.85% की कमजोरी के साथ 1562.55 रुपये पर है।
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में एसबीआई का कंसोलिडेटेड मुनाफा 12% घटा है। इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 4299 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4875 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि, कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 52502 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 46783 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!