शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 31 अंक नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

कंपनियों के निराशाजनक तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में अस्थिरता रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रमों को घटाये जाने की संभावनाओं से बाजार पर दबाव बना। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31 अंक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 15,082 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 अंक यानी 0.09% की हल्की कमजोरी के साथ 3603 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 5 अंक यानी 0.33% की गिरावट के साथ 1656 पर रहा।

यह इस साल का सबसे खराब सप्ताह रहा। पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 2.2% और एसऐंडपी 500 में 2.1% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.6% की गिरावट रही।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अगस्त वायदा भाव 0.62 डॉलर चढ़ कर 107.95 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 7.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,368 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!