
बीएसई में कंपनी का शेयर 135.25 रुपये तक ऊपर चला गया है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 3.48% की बढ़त के साथ 135.15 रुपये पर है।
सेसा गोवा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के शेयरों के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इसके तहत स्टरलाइट और मद्रास एल्युमिनियम कंपनी (माल्को) का सेसा गोवा में विलय पूरा हो गया है। इसके साथ ही माल्को का वेदांता एल्युमिनियम में हस्तांतरण पूरा हो गया है।


