शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5415 पर, सेंसेक्स (Sensex) 291 अंक नीचे

रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 63 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया।

निफ्टी (Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया, हालाँकि कारोबार के अंत में यह इस स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। यह सिंतबर 2012 के बाद पहली बार 5400 के स्तर से नीचे गया।  
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 291 अंक यानी 1.56% की गिरावट के साथ 18,308 पर बंद हुआ। निफ्टी 93 अंक यानी 1.69% गिर कर 5415 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.88% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.10% की गिरावट रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 5500 के स्तर से नीचे खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में गिरावट बढ़ी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट तेज होती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में निफ्टी 5400 के मनोवौज्ञानिक स्तर से भी नीचे लुढ़क गया। इसके बाद बाजार में गिरावट गहरायी। इस दौरान सेंसेक्स 18,139 और निफ्टी 5361 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटें में बाजार अपने निचले स्तरों से सँभला। इस दौरान निफ्टी 5400 के स्तर के ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.40% का घाटा हुआ। ऑटो में 3.13%, हेल्थकेयर में 2.49%, एफएमसीजी में 2.07%, पीएसयू और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स दोनों में 2.05% व 2.05%, कैपिटल गुड्स में 1.91% और तेल-गैस में 1.38% की गिरावट रही। पावर में 0.49%, टीईसीके में 0.45% और रियल्टी में 0.26% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु में 1.78% की मजबूती रही। आईटी में 0.31% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!