शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5401 पर, सेंसेक्स (Sensex) 61 अंक नीचे

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।  

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट से बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के दौरान रुपया 64 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया, हालाँकि जल्द ही यह इस स्तर से ऊपर लौट आया। निफ्टी (Nifty) 5400 के स्तर से नीचे खुला। हालाँकि यह इस स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 61 अंक यानी 0.34% की गिरावट के साथ 18,246 पर बंद हुआ। निफ्टी 13 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 5401 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.60% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.42% की कमजोरी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 5400 के स्तर से नीचे खुला। कारोबार के शुरुआती मिनटो में ही सेंसेक्स 18,000 के मनोवौज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 17,971 और निफ्टी 5306 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि सेंसेक्स जल्द ही 18,000 के स्तर के ऊपर लौटने में कामयाब रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार थोड़ा सँभलता दिखायी दिया। निफ्टी 5400 के स्तर के ऊपर लौट आया। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,306 और निफ्टी 5418 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। निफ्टी 5400 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार पर दबाव बना। निफ्टी एक बार फिर 5400 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। हालाँकि कारोबार के अंत में यह इस स्तर के ऊपर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.54% का घाटा हुआ। ऑटो में 2.26%, हेल्थकेयर में 1.59%, आईटी में 1.40% और टीईसीके में 1.13% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.52% और पावर में 0.25% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु को 4.84% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 2.49% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.75%, पीएसयू में 0.52% और तेल-गैस में 0.25% की बढ़त रही। एफएमसीजी में 0.08% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख