शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 105 अंक नीचे

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। 

जुलाई महीनें में हुई फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने से बाजार में अस्थिरता रही। फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रमों को घटाये जाने की संभावनाओं के बढ़ने से बाजार में दबाव बना। डॉव जोंस 15,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 105 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ 14,898 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14 अंक यानी 0.38% की कमजोरी के साथ 3600 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 10 अंक यानी 0.58% गिर कर 1643 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अगस्त वायदा भाव 0.04 डॉलर बढ़ कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 7.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,362.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!