शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5400 नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।

सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 229 अंक की कमजोरी के साथ 18,329 पर है। निफ्टी 81 अंक की गिरावट के साथ 5395 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.82% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.57% और बीएसई मिडकैप में 0.37% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.39% नीचे है। सेंसेक्स के 26 शेयरों में कमजोरी है, जबकि केवल 4 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी में है। इसका शेयर 3.54% नीचे है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!