शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5400 से नीचे

शेयर बाजार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट से बाजार पर दबाव बना हुआ है। रुपया 65 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है। 

निफ्टी (Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
सुबह 11:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 388 अंक यानी 2.09% की गिरावट के साथ 18,167 पर है। निफ्टी (Nifty) 125 अंक यानी 2.28% गिर कर 5352 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.46% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.25% और बीएसई मिडकैप में 0.75% की कमजोरी है। आज के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख बना हुआ है। 
क्षेत्रो के लिहाज से बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.73% का घाटा हुआ है। रियल्टी में 3.07%, धातु में 2.93%, पीएसयू में 2.55%, ऑटो में 2.52%, एफएमसीजी में 2.12%, कैपिटल गुड्स में 1.92%, तेल-गैस में 1.50%, हेल्थकेयर में 1.38%, पावर में 1.26% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.21% की गिरावट है। दूसरी ओर, आईटी में 1.12% की गिरावट है। टीईसीके में 0.46% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!