शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5287 पर, सेंसेक्स (Sensex) 590 अंक टूटा

रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेज गिरावट के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 66 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। रुपया 66.09 के अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुँच गया। 

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों से भी बाजार पर दबाव बना। सीरिया (Syria) में संभावित युद्ध की वजह से वैश्विक बाजारों में भी गिरावट दर्ज हुई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। 
सेंसेक्स (Sensex) 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 5300 के स्तर से नीचे फिसल गया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 590 अंक यानी 3.18% की गिरावट के साथ 17,968 पर बंद हुआ। निफ्टी 189 अंक यानी 3.45% गिर कर 5287 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 2.40% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.09% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.70% की गिरावट रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 5400 के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बना। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट गहरायी। इस दौरान सेंसेक्स 18,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी 5300 से स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार टूटता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 17,922 और निफ्टी 5274 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में निफ्टी 5300 के स्तर से ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही दोबारा इस स्तर से नीचे फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में तीखी गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 5.34% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 4.71%, पावर में 4.51%, रियल्टी में 3.95%, पीएसयू में 3.80%, धातु में 3.52%, एफएमसीजी में 2.99%, ऑटो में 2.59%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.44%, तेल-गैस में 2.42% और हेल्थकेयर में 1.98% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.53% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.16% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख