शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) सपाट

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव रहा। आज के कारोबार में रुपया 68.75 के रिकॉर्डतोड़ निचले स्तर पर रहा। 

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 5200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया, लेकिन कारोबार के अंत में यह इस स्तर से ऊपर लौट आया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 28 अंक यानी 0.16% की हल्की बढ़त के साथ 17,996 पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंक यानी 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 5285 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.07% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.03% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.04% की गिरावट रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली, जबकि आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार में गिरावट गहरायी। निफ्टी 5200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 17,449 और निफ्टी 5119 दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में कमी आयी और यह दिन के निचले स्तरों से सँभलने में कामयाब रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान निफ्टी 5200 के स्तर से ऊपर लौट आया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी कम होती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 18,000 के स्तर को पार कर गया, वहीं निफ्टी भी 5300 के स्तर के ऊपर पहुँच गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,102 और निफ्टी 5318 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसला। सेंसेक्स 18,000 के स्तर से नीचे चला गया। निफ्टी भी 5300 के स्तर से नीचे फिसला। आखिरकार कारोबार के अंत में सेंसेक्स में मामूली बढ़त दर्ज हुई, जबकि निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.97% का घाटा हुआ। पीएसयू में 2.22%, रियल्टी में 1.40%, बैंकिंग में 1.28% और तेल-गैस में 1.12% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.53%, एफएमसीजी में 0.42% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी को 2.68% का फायदा पहुँचा। धातु में 1.88%, टीईसीके में 1.79% और हेल्थकेयर में 1.16% की मजबूती रही। पावर में 0.46% और ऑटो में 0.09% की हल्की बढ़त दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2013)   

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख