शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल (Oil) कंपनियों के शेयर चढ़े

आरबीआई (RBI) के फैसले से आज शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में इंडियन ऑयल कॉर्परेशन 214.10 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 10:50 बजे कंपनी का शेयर 1.53% की बढ़त के साथ 209.70 रुपये पर है।

बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्परेशन (HPCL) के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। यह सुबह 10:52 बजे 1.01% की बढ़त के साथ 165.50 रुपये पर है। 
बीपीसीएल (BPCL) के शेयर भाव में भी मजबूती है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 277 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:53 बजे 0.86% की बढ़त के साथ यह 271.15 रुपये  पर है। 
भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी रिकॉर्डतोड़ गिरवट को सँभालने की दिशा में एक कदम उठाया है। आरबीआई ने आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल की डॉलर जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से एक खास विंडो खोली है। गौरतलब है कि इस विंडो के जरिये ये तेल कंपनियाँ कच्चा तेल खरीदने के लिए डॉलर की अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करेंगी। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख