शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1515 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:07 बजे यह 24.75 रुपये यानी 1.66% की बढ़त के साथ 1514 रुपये पर है।
बैंक ने 1 करोड़ रुपये से ऊपर की जमा पर ब्याज दर 1.5% बढ़ायी है। 1 करोड़ रुपये से ऊपर की जमा पर 7-60 दिन के लिए ब्याज दरें 9% होंगी। ये दरें 31 अगस्त से लागू होंगी। इसके अलावा खबर है कि एलआईसी ने एसबीआई में अपनी हिस्सा 2.86% से बढ़ाकर 13.26% कर लिया है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!