शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5472 पर, सेंसेक्स (Sensex) 219 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के सँभलने से बाजार को फायदा पहुँचा। 

कारोबार की शुरुआत में निफ्टी (Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि कारोबार के अंत में यह इस स्तर के ऊपर लौटने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 219 अंक यानी 1.19% की मजबूती के साथ 18,620 पर बंद हुआ। निफ्टी 63 अंक यानी 1.16% चढ़ कर 5472 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.60% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.01% की मामूली कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.20% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 5400 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी भी 5400 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबती भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। देश के आर्थिक हालात पर संसद में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निराशाजनक बयान से बाजार पर दबाव बना। इस दौरान बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 5400 से नीचे लुढ़क गया। इसके बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। निफ्टी भी 5400 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 18,273 और निफ्टी 5360 दिन के निचले स्तरों तक फिसल गये। हालाँकि बाजार जल्द ही अपने निचले स्तरों से सँभल कर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजर की तेजी बढ़ी। निफ्टी 5400 के स्तर को पार को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,679 और निफ्टी 5493 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.90% का फायदा पहुँचा। हेल्थकेयर और बैंकिंग दोनों में 1.59% व 1.59%, आईटी और एफएमसीजी दोनों में 1.54% और 1.54% और टीईसीके में 1.44% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.68%, पीएसयू में 0.61% की बढ़त रही। ऑटो में 0.01% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 2.05% गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.16% और रियल्टी में 0.07% की कमजोरी रही। पावर में 0.03% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख