शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5341 पर, सेंसेक्स (Sensex) 651 अंक टूटा

सीरिया (Syria) संकट गहराने की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेज गिरावट के साथ बंद हुए। 

अमेरिका द्वारा सीरिया पर मिसाईल दागे जाने की खबरों से बाजार में गिरावट गहरायी। 

भारतीय रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट से भी बाजार पर दबाव बना। रुपया 68 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया है। वहीं, देश की रेटिंग घटाये जाने की संभावनाओं से बाजार पर दबाव बढ़ा। 

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के अंत में निफ्टी (Nifty) 5400 के स्तर से नीचे बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 651 अंक यानी 3.45% की गिरावट के साथ 18,235 पर बंद हुआ। निफ्टी 209 अंक यानी 3.77% गिर कर 5341 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 2.32% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.86% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.95% की गिरावट रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। सेंसेक्स 19,000 के स्तर से ऊपर खुला। निफ्टी भी 5500 के स्तर के ऊपर खुलने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,007 और निफ्टी 5581 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन सेंसेक्स जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी भी 5500 के स्तर से नीचे चला गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बना। दोपहर के कारोबार में बाजार में भारी गिरावट के बीच कारोबार होता रहा। इस दौरान निफ्टी 5400 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट गहरायी। सीरिया पर हमले की अफवाह से बाजार धड़ाम से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 18,166 और निफ्टी 5324 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में तीखी गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 5.06% का घाटा हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 4.61%, रियल्टी में 4.39%, एफएमसीजी में 3.89%, तेल-गैस में 3.63%, कैपिटल गुड्स में 3.62%, पावर में 2.89%, धातु में 2.77%, हेल्थकेयर में 2.19%, टीईसीके में 2.00%, पीएसयू में 1.55%, ऑटो में 1.54% और आईटी में 1.41% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"