शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का लैब (Ipca Lab) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शेयर बाजार में इप्का लेबोरेटरीज (Ipca Laboratories) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 730 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:22 बजे कंपनी का शेयर 2.30% की बढ़त के साथ 716 रुपये पर है।

कंपनी को मध्य प्रदेश स्थित अपनी उत्पादन इकाई के संचालन के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है। यूएसएफडीए द्वारा की गयी जाँच के बाद यह फैसला किया गया। इस जाँच में मध्य प्रदेश की उत्पादन इकाई में निर्मित दवाओं को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि नियमों की कसौटी पर सही पाया गया। इस मंजूरी के बाद कंपनी अब अपनी इस उत्पादन इकाई से अमेरिका में दवाओं का निर्यात व बिक्री कर सकेगी। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख