शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5851 पर, सेंसेक्स (Sensex) 215 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी से बाजार पर दबाव बना।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 215 अंक यानी 1.08% की कमजोरी के साथ 19,997 पर बंद हुआ। निफ्टी 62 अंक यानी 1.06% की गिरावट के साथ 5851 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.74% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.04% की गिरावट रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.25% की मजबूती रही। आज के कारोबार में धातु और बैंक क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 20,052 और निफ्टी 5932 तक चढ़ गये। लेकिन बाजार में यह तेजी ज्यादा देर तक कायम न रह सकी। सेंसेक्स 20,000 के स्तर के नीचे चला गया। निफ्टी भी 5,900 के नीचे फिसल गया। कारोबार के शुरुआती घंटों में बाजार में गिरावट बढ़ गयी। हालाँकि दोपहर के समय बाजार में एक सीमित दायरे में लाल निशान पर कारोबार होता रहा। यूरोपीय शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच घरेलू बाजार में गिरावट जारी रही। रुपये के 64 के करीब पहुँचने की खबर के बीच दोपहर बाद के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ गयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,676 और निफ्टी 5816 तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार की गिरावट में कमी आयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी 1%-1% से अधिक टूट कर बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.53% का घाटा सहना पड़ा। बैंक में 1.86%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.84%, ऑटो में 1.80%, तेल-गैस में 1.68%, पीएसयू में 1.58%, कैपिटल गुड्स में 1.25%, टीईसीके में 1.23% और आईटी में 1.20% की गिरावट रही। पावर में 0.63% और हेल्थकेयर में 0.13% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.54% और एफएमसीजी में 0.32% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 12 सितंबर  2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"