शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5900 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है। 
अगस्त महीने में महँगाई दर में वृद्धि की खबरों के बीच बाजार में गिरावट पर कारोबार हो रहा है।
अगस्त 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.1% पर रही है, जबकि पिछले माह यह 5.79% दर्ज हुई थी।
इस खबर के बाद सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनौवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी (Nifty) भी 5900 के स्तर से नीचे चला गया।
दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 90 अंक यानी 0.46% की गिरावट के साथ 19,643 पर और निफ्टी 45 अंक यानी 0.77% गिर कर 5805 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.00% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.88% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.72% की कमजोरी है। आज के कारोबार में रियल्टी और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.70% का घाटा हुआ है। हेल्थकेयर में 2.17%, आईटी में 1.58%, धातु में 1.48%, टीईसीके में 1.22% और कैपिटल गुड्स में 1.17% की गिरावट है। तेल-गैस में 0.78%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.74%, पीएसयू में 0.64%, पावर में 0.51%, एफएमसीजी में 0.12% और ऑटो में 0.07% की कमजोरी है। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.19% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!