शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट (Muthoot) - मन्नापुरम (Manappuram) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 101.75 रुपये तक नीचे चला गया। यह दोपहर 12:32 बजे 6.33% के नुकसान के साथ 105.80 रुपये पर है।

मन्नापुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 4.62% के नुकसान के साथ 15.50 रुपये पर है। 
आरबीआई (RBI) ने एनबीएफसी (NBFC) कंपनियों के लिए नये नियम जारी किये हैं। इन नियमों के मुताबिक गोल्ड फाइनेंस कंपनियाँ गहनों के बदले 60% से ज्यादा का ऋण नहीं दे सकेंगी। आरबीआई ने यह फैसला एनबीएफसी कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए उठाया है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!