शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6100 से ऊपर

दोपहर के कारोबार में बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी का रुख है।

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती बढ़ने से बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है।

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।
दोपहर 01:45 बजे सेंसेक्स 676 अंक यानी 3.39% की मजबूती के साथ 20,638 पर है। निफ्टी 211 अंक यानी 3.570% चढ़ कर 6110 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.69% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 2.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.20% की मजबूती है। आज के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 6.95% का फायदा हुआ है। रियल्टी में 5.57%, कैपिटल गुड्स में 4.61%, पीएसयू में 3.73%, एफएमसीजी में 3.22%, धातु में 3.20%, तेल-गैस में 3.00%, ऑटो में 2.69%, पावर में 2.64%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.60% और हेल्थकेयर में 1.14% की मजबूती है। दूसरी ओर, आईटी में 0.12% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!