शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट का रुख है।

आरबीआई (RB) द्वारा ब्याज दरें बढ़ाये जाने से बाजार पर दबाव बढ़ा है। निफ्टी (Nifty) 6000 के मनौवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। 

सुबह 11:30 बजे सेंसेक्स 510 अंक यानी 2.47% की गिरावट के साथ 20,137 पर है। निफ्टी 141 अंक यानी 2.31% गिर कर 5974 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.90% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.64% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.91% की कमजोरी है। आज के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 6.17% का घाटा हुआ है। रियल्टी में 5.93%, कैपिटल गुड्स में 3.77%, पीएसयू में 2.78%, धातु में 2.35%, ऑटो में 2.25%, तेल-गैस में 1.61%, एफएमसीजी में 1.52%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.06% और पावर में 1.00% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.33% और हेल्थकेयर में 0.10% की कमजोरी है। दूसरी ओर, आईटी में 0.16% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2013) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!