शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5890 पर, सेंसेक्स (Sensex) 363 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

आरबीआई (RBI) द्वारा ब्याज दरों में और इजाफा करने की खबरों से बाजार पर दबाव बढ़ा। बॉन्ड यील्ड में उछाल आने और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ने से बाजार में अस्थिरता रही। दस साल के बॉन्ड पर यील्ड 9% के पार पहुँचने से बाजार में गिरावट गहरायी। 

सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 5900 के स्तर से नीचे रहा।  
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 363 अंक यानी 1.79% की गिरावट के साथ 19,901 पर बंद हुआ। निफ्टी 122 अंक यानी 2.04% गिर कर 5890 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.97% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.27% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.58% की गिरावट रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 6000 के स्तर से नीचे खुला। कारोबार के दूसरे घंटे में ही बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 20,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि इसके बाद बाजार ने थोड़ा सँभलने की कोशिश की। सेंसेक्स 20,000 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा, लेकिन मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ती चली गयी। इस दौरान निफ्टी 5900 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट गहरायी। निफ्टी आखिरकार 5900 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,826 और निफ्टी 5871 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार अपने निचले स्तरों से ऊपर उठने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में लाल निशान पर ही बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.41% का घाटा हुआ। रियल्टी में 4.33%, कैपिटल गुड्स में 3.28%, पीएसयू में 2.56%, पावर में 2.26%, तेल-गैस में 1.78%, एफएमसीजी में 1.26% और ऑटो में 1.16% की गिरावट रही। हेल्थकेयर में 0.74% की कमजोरी रही। धातु 0.01% की मामूली कमजोरी के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.36% की मजबूती रही। आईटी में 0.91% और टीईसीके में 0.43% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"