शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीपीसीएल (BPCL) - वीडियोकॉन (Videocon) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।  

आज के शुरुआती कारोबार में बीपीसीएल का शेयर 339.80 रुपये तक ऊपर चला गया है। दोपहर 11 बजे यह 9.22% की मजबूती के साथ यह 338.30 पर है।

शेयर बाजार में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries)  के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 180 रुपये तक चढ़ गया है। सुबह 11 बजे यह 5.47% की मजबूती के साथ 179.20 रुपये पर है।
बीपीसीएल और वीडियोकॉन को ब्राजील के अपतटीय क्षेत्रों में तेल का भंडार मिला है। ब्राजील में पेट्रोब्रास संयुक्त उपक्रम (JV) को तेल का बड़ा भंडार मिला है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!