शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

जेएलआर (JLR) के उम्मीद से बेहतर खुदरा बिक्री आँकड़ों की वजह से शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

बीएसई में दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 389.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह दोपहर 2:26 बजे 4.20% की मजबूती के साथ 385.95 रुपये पर है। 

सितंबर महीने में टाटा मोटर्स की ब्रिटेन स्थित सब्सीडियरी कंपनी जगुआर ऐंड लैंड रोवर की खुदरा बिक्री में 17% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!