शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6113 पर, सेंसेक्स (Sensex) 79 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

सितंबर महीने में महँगाई दर बढ़ने के बावजूद बाजार मजबूती पर बंद होने में कामयाब रहा। सितंबर 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.46% हो गयी है, जबकि अगस्त 2013 में यह दर 6.1% रही थी। इस तरह बीते माह महँगाई दर सात महीनों के उच्चतम स्तर पर रही है।

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 79 अंक यानी 0.38% की मजबूती के साथ 20,608 पर बंद हुआ। निफ्टी 16 अंक यानी 0.27% की बढ़त के साथ 6113 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.62% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.62% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.51% की बढ़त रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20,498 और निफ्टी 6083 दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6100 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान बाजार की तेजी बढ़ी। सेंसेक्स 20,646 और निफ्टी 6124 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन बाजार ज्यादा देर तक इस तेजी को बरकरार नहीं सका। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच सितंबर महीने में महँगाई दर बढ़ने की खबर से बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6100 के स्तर से नीचे चला गया। हालाँकि बाजार जल्दी ही सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान निफ्टी भी 6100 के स्तर से ऊपर आ गया, लेकिन निफ्टी अपने इस मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। बाजार कारोबार के अंत तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखने में कामयाब रहा। निफ्टी 6100 के स्तर के स्तर के ऊपर बना रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.32% का फायदा पहुँचा। टीईसीके में 1.82%, बैंकिंग में 0.55%, ऑटो में 0.45%, तेल-गैस में 0.35% की मजबूती रही। पीएसयू में 0.10% और पावर में 0.03% की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 0.64% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.57%, कैपिटल गुड्स में 0.42%, हेल्थकेयर में 0.36%, रियल्टी में 0.35% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.19% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख