शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6046 पर, सेंसेक्स (Sensex) 132 अंक नीचे

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन जल्दी ही इस स्तर से नीचे चला गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 132 अंक यानी 0.64% की गिरावट के साथ 20,416 पर बंद हुआ। निफ्टी 43 अंक यानी 0.71% गिर कर 6046 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.44% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.13% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की बढ़त रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि बाजार जल्दी ही सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी 6100 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 20,630 और निफ्टी 6111 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन बाजार ज्यादा देर तक अपनी इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी भी 6100 के स्तर से नीचे चला गया। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट बढ़ी। हालाँकि इसके बाद बाजार थोड़ा सँभलता नजर आया, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 20,375 और निफ्टी 6033 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.59% का घाटा हुआ। टीईसीके में 2.61%, कैपिटल गुड्स में 2.30% और ऑटो में 1.20% की गिरावट रही। रियल्टी में 0.90%, हेल्थकेयर में 0.55%, पावर में 0.45%, बैंकिंग में 0.41% और धातु में 0.15% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.71% का फायदा पहुँचा। तेल-गैस में 1.36% और एफएमसीजी में 1.18% की मजबूती रही। पीएसयू में 0.10% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख