शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंकिंग (Banking) क्षेत्र ने दी शुरुआती कारोबार में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।

सुबह 9:24 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 125 अंक यानी 0.61% की मजबूती के साथ 20,540 पर है। निफ्टी (Nifty) 40 अंक यानी 0.66% की बढ़त के साथ 6086 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.57% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.63% और बीएसई मिडकैप में 0.51% की मजबूती है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.21% की मजबूती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.03%, रियल्टी में 0.90%, एफएमसीजी में 0.77%, हेल्थकेयर में 0.75%, पीएसयू और पावर दोनों में 0.73% व 0.73%, तेल-गैस में 0.84%, ऑटो में 0.66%, धातु में 0.63%, ऑटो में 0.42% और कैपिटल गुड्स में 0.35% की बढ़त है। दूसरी ओर, आईटी में 0.22% और टीईसीके में 0.09% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!