शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को (Hindalco) के शेयर चढ़े

कोल ब्लॉक आबंटन पर पीएमओ (PMO) के बयान के बाद शेयर बाजार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 118.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:05 बजे यह 2.92% की बढ़त के साथ यह 118.05 रुपये पर है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को कोयला ब्लॉक आबंटित किये जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने अपना रुख रखते हुए पूरी तरह से सही ठहराया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को कोयला ब्लॉक आबंटित किये जाने पर सवाल उठाये थे और इसी सिलसिले में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!