शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6200 से नीचे

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी बढ़ने से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है।
निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे खुला।
सुबह 9:26 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 13 अंक यानी 0.06% की मामूली कमजोरी के साथ 20,881 पर है। निफ्टी 8 अंक यानी 0.13% की हल्की कमजोरी के साथ 6197 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.13% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% और बीएसई मिडकैप में 0.44% की मजबूती है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.17% की कमजोरी बनी हुई है। एफएमसीजी-रियल्टी दोनों में 0.16% व 0.16% और बैंकिंग में 0.08% की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, आईटी में 0.86% की मजबूती है। टीईसीके में 0.76%, कैपिटल गुड्स में 0.54%, धातु में 0.49%, पावर में 0.44%, हेल्थकेयर में 0.42%, पीएसयू में 0.30% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.09% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख