शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी (IT) कंपनियों के शेयर गिरे

शेयर बाजार में आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट  का रुख बना हुआ है। 

विप्रो (Wipro) के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 471.55 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। यह सुबह 10:40 बजे 5.03% के नुकसान के साथ 489.10 रुपये पर है।

शेयर बाजार में एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:48 बजे यह 1.94% के नुकसान के साथ 1085.15 रुपये पर है।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2059.25 रुपये तक नीचे चला गया। यह सुबह 10:42 बजे 1.17% के नुकसान के साथ 2063 रुपये पर है।
शेयर बाजार में इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:51 बजे कंपनी का शेयर 1.14% के नुकसान के साथ यह 3296.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!