शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6200 के ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है। 

निफ्टी (Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 107 अंक की बढ़त के साथ 20,875 पर है। निफ्टी (Nifty) 23 अंक की मजबूती के साथ 6201 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.30% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.55% और बीएसई मिडकैप में 0.39% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.20% ऊपर है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में मजबूती है, जबकि केवल 7 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 1.82% ऊपर है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!