शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल 2010 के बाद पहली बार सेंसेक्स 21,000 के ऊपर

सेंसेक्स ने आज सुबह मजबूत शुरुआत की और लगभग तीन साल बाद 21,000 का मुकाम फिर से छू लिया। 

पिछली बार सेंसेक्स 21,000 के ऊपर नवंबर 2010 में पहुँच पाया था। आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स पिछले दिन के लगभग बराबर ही 20,766 पर खुला, लेकिन इसके बाद यह तेजी हासिल करता गया। सुबह करीब 10 बजे यह 21,039 तक चढ़ा। उसके बाद से यह 21,000 से 20,950 के दायरे में अटका हुआ है।

सेंसेक्स की तेजी में इस समय सबसे ज्यादा योगदान आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और एलऐंडटी का है। दूसरी ओर आईटी क्षेत्र की ओर से हल्का दबाव बन रहा है, खास कर टीसीएस और विप्रो की ओर से।
सेंसेक्स ने नवंबर 2010 में 21,108 का शिखर बनाया था, जबकि इससे पहले जनवरी 2008 में इसने 21,207 का ऐतिहासिक शिखर छुआ था। करीब 21,000 पर सेंसेक्स नवंबर 2010 के शिखर से केवल आधा फीसदी पीछे और जनवरी 2008 के शिखर से केवल करीब एक फीसदी पीछे रह गया है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"