शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 61 अंक ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। 

कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार को फायदा पहुँचा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 61 अंक यानी 0.39% की मजबूती के साथ 15,570 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14 अंक यानी 0.37% की मजबूती के साथ 3943 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 8 अंक यानी 0.44% चढ़ कर 1760 पर बंद हुआ। 

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 1.1% और एसऐंडपी 500 में 0.9% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.7% की बढ़त रही। 
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.79 डॉलर चढ़ कर 97.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 2.00 डॉलर की मजबूती के साथ 1,352.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख