शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1602 रुपये तक ऊपर चला गया। बीएसई में यह सुबह 10:33 बजे 5.52% की बढ़त के साथ 1596.55 रुपये पर है। 

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 195% बढ़ कर 670 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 227 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 26% बढ़ कर 1,0468 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 8305 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 27% बढ़ कर 1,0212 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में यह 8070 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!