शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6200 से ऊपर

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी बढ़ी है।

बाजार के अनुमान के मुताबिक आरबीआई (RBI) द्वारा ब्याज दरें बढ़ाये जाने से बाजार को बल मिला।

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।
दोपहर 01:55 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 309 अंक यानी 1.50% की मजबूती के साथ 20,879 पर है। निफ्टी 107 अंक यानी 1.75% चढ़ कर 6208 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.12% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.18% और बीएसई मिडकैप में 0.48% की बढ़त है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.62% का फायदा दिख रहा है। रियल्टी में 2.39%, धातु में 2.25%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.67%, ऑटो में 1.54%, पीएसयू में 1.38%, पावर में 1.16%, एफएमसीजी में 1.13%, हेल्थकेयर में 1.11% और तेल-गैस में 1.07% की मजबूती है। टीईसीके में 0.63%, कैपिटल गुड्स में 0.54% और आईटी में 0.53% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख