
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 149 अंक की कमजोरी के साथ 21,090 पर है। निफ्टी (Nifty) 31 अंक की कमजोरी के साथ 6286 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.11% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.07% और बीएसई मिडकैप में 0.01% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट एफएमसीजी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.21% नीचे है। सेंसेक्स के 26 शेयरों में गिरावट है, जबकि केवल 3 शेयरों में कमजोरी है। सबसे ज्यादा गिरावट डॉ रेड्डीज में है। इसका शेयर 2.04% नीचे है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2013)
Add comment