शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) के शेयर चढ़े

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 325 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:47 बजे यह 4.38% के मजबूती के साथ 320.80 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 56.6 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले  साल की समान अवधि में यह 50.1 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 31% बढ़ कर 544.5 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 416.2 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!