शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6079 पर, सेंसेक्स (Sensex) 175 अंक नीचे

रुपये में गिरावट बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 63 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया है। रुपया लगभग आठ हफ्ते के निचले स्तर पर है। 30 सितंबर 2013 के बाद रुपया एक बार फिर 63 के स्तर से नीचे फिसला है। 

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 175 अंक यानी 0.85% की गिरावट के साथ 20,491 पर बंद हुआ। निफ्टी 62 अंक यानी 1.01% गिर कर 6079 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.90% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.80% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार में गिरावट बढ़ी। निफ्टी 6100 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान निफ्टी 6100 के स्तर से नीचे चला गया। हालाँकि यह जल्द ही इस स्तर से ऊपर चला गया। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स हरे निशान को लगभग छू गया। सेंसेक्स 20,673 और निफ्टी 6142 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन सेंसेक्स जल्द ही बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6100 के दायरे में घूमता नजर आया। इसके बाद जैसे-जैसे काराबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में गिरावट गहरायी। आखिरकार, निफ्टी 6100 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,453 और निफ्टी 6068 दिन के निचले स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.81% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.43%, पीएसयू में 1.78%, पावर में 1.51%, बैंकिंग और तेल-गैस दोनों में 1.42% व 1.42%, ऑटो में 1.29%, एफएमसीजी में 1.25%, धातु में 1.24% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.13% की गिरावट रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.40% की बढ़त रही। आईटी में 0.16% और टीईसीके में 0.08% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"