शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

एमसीएक्स का शेयर आज के कारोबार में 523.30 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। दोपहर 2:10 बजे यह 19.18% की मजबूती के साथ 520.45 रुपये पर है। 

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 19.99% की मजबूती के साथ 181.30 रुपये पर है। 
खबर है कि वायदा बाजार आयोग (FMC) ने एमसीएक्स और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज के तीन पूर्व निदेशकों को एनएसईएल (NSEL) घोटाले की फोरेंसिक ऑडिट तैयार करने वाले ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) की पुन:परीक्षा (क्रॉस एग्जैमिन) करने को मंजूरी दे दी है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!