शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में जेट एयरवेज इंडिया (Jet Airways India) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

एनएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 324.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:25 बजे यह 2.55% की मजबूती के साथ 319.90 रुपये पर है। 

खबर है कि जेट एयरवेज की प्रमोटर इकाई टेलविंड (Tailwind) ने कंपनी में अपनी 7.89% हिस्सेदारी खुले बाजार में बेच दी है। यह सौदा लगभग 211 करोड़ रुपये में हुआ है। गौरतलब है कि नरेश गोयल (Naresh Goyal) टेलविंड के मालिक हैं। यह जेट एयरवेज और एतिहाद सौदे के तहत हुआ है।  (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!